Friday, 14 December 2012

हमने देखा है . . .


हमने देखा है उदासियों को उदास होते  हुए, 
किसी से रहते है दूर हम पास होते हुए |

अपनी हालत का जब से एहसास हुआ है,
तब से देखा है पत्थरों को भी  हमने रोते हुए |

जब कभी तेरी याद आती है "साहिल",
तब बिन बदल बरसात देखा है हमने होते हुए |

वो रखते है आरज़ू बहुत कुछ पाने की मगर,
बिना पाए देखा है हमने बहुत कुछ खोते हुए |

No comments:

Post a Comment